बलिया जेल में 224 बंदी पॉजिटिव, 4 स्टाफ भी संक्रमित ; तीन बैरक बने आइसोलेशन सेंटर जाने पूरा


बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि जिला जेल में फिलहाल 812 कैदी हैं। इसमें 224 बन्दी पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें एक महिला भी है। इसके अलावा 4 जेल स्टाफ भी पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव मिले बंदियों को जेल के कुल आठ बैरक में से तीन बैरक को आइसोलेशन सेंटर के रूप में बनाकर रखा गया है।

इसके लिए मेडिकल टीम लगाई गई हैं। गंभीर मरीजों को एल-2 व एल-3 हॉस्पिटल में भेजे जाने की पूरी व्यवस्था है।

जल जमाव की भी समस्या


 उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला जेल में क्षमता से दोगुना बंदी हैं। कारागार में जलजमाव की भी समस्या है। ऐसे में पिछले वर्ष बन्दियों को अन्यत्र जिलों में भेजना पड़ा था। इस वर्ष भी जलभराव की स्थिति हो रही है, जिसे पंप लगाकर निकलवाया जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments