29 जुलाई का राशिफल:मिलेगा भाग्य का साथ और बनेंगे बिगड़े काम,आज इन राशि वालों को मिलेगा लाभ



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत का भी उतना ही ध्यान रखने की जरूरत है। खुद पर काम का इतना दबाव न डालें कि आपका स्वास्थ्य बिगड़ जाए। अपने करियर को आगे बढ़ाने का आप लगातार प्रयास करते रहें, जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने की कोशिश करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको कोई बड़ा व्यवसायिक निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में अगर आप कोई गलत फैसला लेते हैं तो आपको लाभ के स्थान पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। हालांकि आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे ज्यादा परेशानी नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी चर्चा हो सकती है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। आपको अपने परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर करने की जरूरत है। अपने पिता की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ अनबन चल रही है तो आपसी संवाद से आज सारी गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपके द्वारा लिए हुए आर्थिक फैसलों का अच्छा परिणाम आज आपको मिल सकता है। धन लाभ का योग बन रहा है। नौकरीपेशा जातकों का तनाव आज कुछ बढ़ सकता है। समय पर काम पूरा न होने से आप काफी चिंतित रहेंगे। हालांकि आपको ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है आप अपने सहकर्मियों की मदद ले सकते हैं। व्यापार में स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 24

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज के दिन आपके हाथ निराशा लग सकती है। हालांकि आपको उदास होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपका यह संघर्ष जल्द ही खत्म होगा। व्यापारियों को आज मनचाहा लाभ हो सकता है। अगर आप किसी नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो आज बात कुछ बन सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आपकी सेहत की बात करें तो शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

वैवाहिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। यदि आपके आपसी विश्वास में कमी आ गई है तो इसके लिए आप दोनों ही जिम्मेदार हैं। ऐसे में आप दोनों को एक दूसरे को फिर से समझने की जरूरत है। साथ ही एक दूसरे पर अपना भरोसा पक्का करने की कोशिश करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके शानदार प्रदर्शन से वरिष्ठ अधिकारी काफी प्रसन्न रहेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं और आर्थिक तंगी के कारण आपका काम नहीं बन पा रहा है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे। हालांकि इस समय आपको अपनी सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। अगर आप किसी सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते हैं तो आज आपको किसी नए और बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। व्यापारियों को भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है। हालांकि अगर आप बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में आज कुछ उथल पुथल रहेगी। आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखना होगा। आपके उग्र स्वभाव के कारण घर में आज वाद विवाद हो सकता है। मुमकिन है आपको आलोचनाओं का भी सामना करना पड़े। सेहत की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि आपके जीवन में कुछ परेशानियां चल रही हैं तो आपको निराशा भरे विचारों से दूर रहकर अपनी सोच सकारात्मक रखनी चाहिए। धीरे-धीरे आपकी सारी समस्याएं अपने आप ही दूर हो जाएंगी। आज आप अपने परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। परिजनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। यदि मन में किसी तरह की दुविधा है तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने दिल की बात साझा करें। आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिल सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। आपके बिगड़े बोल आपको मुसीबत में डाल सकते हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

हाल ही में यदि आपको बुखार, सर्दी, जुकाम हुआ था तो इस समय आपको आराम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा लेकिन आपको लापरवाही न बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। आज आपको किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए उधार लेना पड़ सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। अपनों के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी आपसे सच्चा प्रेम करते हैं। नौकरीपेशा जातकों पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा आप इन नई जिम्मेदारियों को उठाने के लिए तैयार रहें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि लगातार प्रयासों के बावजूद भी कामकाज में आपको अच्छी सफलता नहीं मिल रही है तो आपको अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस समय आपको अपने व्यवसायिक मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए। वहीं नौकरीपेशा जातक जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे उनके लिए उतना ही अच्छा होगा। यदि आप पदोन्नति की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की कोशिश करनी चाहिए। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो आपको अधिक अलर्ट रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

ज्यादा तनाव के कारण आप अपनी मानसिक शांति खो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने दिल की बात अपनों से साझा करें। टेंशन लेने से बचें और खुश रहने की कोशिश करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके कार्यों की खूब प्रशंसा होगी। केवल उच्च अधिकारी ही नहीं बल्कि आपके सहकर्मी भी आपके काम से बेहद प्रभावित होंगे। वहीं दूसरी ओर इस वैश्विक महामारी के कारण व्यापारियों के रास्ते में रुकावटें आ सकती हैं। आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलने से विपरीत परिस्थिति में आपको हिम्मत मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। कोई बड़ा खर्चा हो सकता है जिससे आपका बजट असंतुलित हो जाएगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और आप काफी प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। यदि बच्चों के स्वास्थ्य या उनकी शिक्षा को लेकर आप परेशान चल रहे हैं तो आज आपकी इस परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा और आज आपको उनके साथ ज्यादा समय बिताने का अवसर मिलेगा। वहीं दूसरी ओर पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। यदि पैसों के मामले में आप सोच समझकर अपने फैसले लेंगे तो आने वाले दिनों में आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में समय पर काम पूरा होने से आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। वहीं व्यापारियों को भी लाभ कमाने का मौका मिल सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घर का माहौल सुखद रहेगा। परिजनों के बीच एकता और प्रेम देखने को मिलेगा। घर के बड़ों का सकारात्मक प्रोत्साहन मिलने से आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। अगर आप शादीशुदा हैं और जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो बातचीत के द्वारा आज आपको अपने बीच की कड़वाहट खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। आपके बीच के तनाव का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपका कोई ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इस तरह के लोगों से आपको होशियारी से निपटने की जरूरत है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे एक बार ठीक से जरूर पढ़ लें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर के छोटों के साथ यदि आपकी अनबन चल रही है तो आप अपना गुस्सा छोड़कर उन्हें माफ कर दें ताकि आपके घर की शांति बनी रहे। मतभेदों को बढ़ावा देने से आपकी परेशानी बढ़ेगी। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक नहीं है। कुछ नकारात्मक चीजों पर आपका धन खर्च हो सकता है। आज कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचें। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आलस और कामचोरी न ही करें तो आपके लिए अच्छा होगा। इसके अलावा अपने सहकर्मियों की आलोचना करके अपना समय व्यर्थ न करें। बेहतर होगा इस समय आप अपने काम पर ध्यान दें। व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा। आप जिस आर्थिक मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं हो सकता है आज वह आपको न मिल पाए। स्वास्थ्य की बात करें तो शरीर के किसी हिस्से में दर्द की शिकायत रहेगी। आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से खुद के लिए समय निकालना चाहिए ताकि आप आराम पर भी ध्यान दे सकें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक




डेस्क

Post a Comment

0 Comments