बलिया: राज्यमंत्री के सहयोग उपरांत, बीमार पशुपत पहुंचे अस्पताल


दुबहर, बलिया: सत्य के लिए आजीवन संघर्ष कर अपना जीवन यापन करने वाले वरिष्ठ पत्रकार पशुपतिनाथ सिंह विगत कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।  वृद्धावस्था व बीमारी के कारण उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। तथा उनकी माली हालत भी खराब हो चुकी थी। 


राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के प्रयास से आर्थिक सहायता 

श्री सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास व संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के प्रयास से आर्थिक सहायता के साथ-साथ उन्हें जिला चिकित्सालय में समुचित इलाज की व्यवस्था कराई गई। 

खून चढ़ाने के साथ - साथ  डाक्टरों की देखरेख में उपचार चल रहा है


राज्य मंत्री के निर्देश पर दुबहर मंडल के भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमित दुबे , प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक, जनाड़ी के ग्राम प्रधान घनश्याम पांडे ने  श्री सिंह के आवास पर जाकर उन्हें दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया , तथा बीमार पशुपत सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें खून चढ़ाने के साथ - साथ  डाक्टरों की देखरेख में उपचार चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments