बलिया : बारिश के कारण गिरी मकान, दबा पूरा परिवार ; मचा हड़कम्प


बैरिया, बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के सोनकीभाट (धतुरी टोला) गांव में गुरुवार को अचानक भरभरा एक खपरैल मकान का छज्जा गिर गया, जिसके नीचे दब जाने से परिवार के तीन लोग घायल हो गये। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में महिला की हालत गम्भीर है।

बताया जा रहा है कि सोनकीभाट धतुरी टोला निवासी राजकिशोर साह सब्जी विक्रेता है।उनका मकान खपरैल का है। लगातार वर्षा होने के कारण मकान मे सीड़न हो गया है।

 इसी कारण खपरैल का छज्जा भरभरा कर गिर गया, जिसमे पूरा परिवार दब गया।ग्रामीणों ने बड़ी मसक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। घटना के बाद सैकड़ों लोग जमा हो गये। घटना में राजकिशोर साह (45) पुत्र पारस साह व उनकी पत्नी मुन्नी देवी (40), पुत्री खुशबू (13), पुत्र आशीष (10) घायल हो गये। संयोग ही था कि घटना के तुरन्त बाद लोग मौके पर जुटकर अगर घायलो को निकालने मे देर हुई  होती तो सभी लोग भीतर ही दम तोड़ देते।उक्त गरीब परिवार के साथ हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमें मे है।लोग उनकी मदद मे लगे है।

Post a Comment

0 Comments