बलिया में बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, दिनदहाड़े मर्डर : मचा हड़कम्प


रेवती,बलिया। बाइक सवार बदमाशों शुक्रवार की सुबह एक युवक को गोलियों से भून डाला। बीच सड़क पर हत्या को अंजाम देकर बदमाश आराम से हथियार लहराते हुए भाग निकले। 

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। 


सहतवार थाना क्षेत्र के कुशहर गांव निवासी कृष्ण कुमार वर्मा (45) किसी काम से शुक्रवार की सुबह घर से निकला था। बाइक सवार बदमाशों ने उसे सहतवार-बांसडीह मार्ग स्थित सुरहियां मोड़ के पास गोलियों से भून डाला।

 कृष्णा सड़क पर औंधे मुंह गिर पड़ा। सरेराह हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।  

Post a Comment

0 Comments